Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Aug-2021

किसानों ने किया तहसील का घेराव,मांगों को लेकर दिया ज्ञापन इछावर आज सीहोर जिले के इछावर में सोयाबीन की फसल में अफलन कि शिकायत को लेकर ग्राम ढाबलामाता मुवाडा खेजड़ा सेमली से लगभग 50 किसान एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल प्रकृति आपदा की भेंट चढ़ चुकी है तथा जल्द से जल्द नष्ट हुई फसल का सर्वे किया जाए। क्षति पूर्ति के लिए मुआवजा व बीमा दिलवाने की कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों से हुई अल्प वर्षा तथा कीट प्रकोप फैलने से खरीफ फसल सोयाबीन व अन्य फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है फसलों में बांझपन की शिकयत हो रही है तथा फसल पीली पड़ चुकी है। इछावर से शिवराजसिंह राजपूत