Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Aug-2021

थंबनेल - कांग्रेस विधायक कुणाल का हल्ला बोल लोकेशन - कालापीपल डेट - 26 . 08 . 2021   एंकर- शाजापुर के कालापीपल  में अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कर मुआवजा व बीमा राशि दिलवाने जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया | धरने के पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी गांवों से होते हुए बाइक रैली निकालकर कालापीपल के हनुमान मंदिर के सामने धरना स्थल पर पहुचें, यहां बड़ी संख्या में किसानों ने वर्ष 2020 में खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा व बीमा राशि सहित वर्तमान में खराब हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजे की मांग की , इस दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी प्रदेश की भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर बरसे , धरने के बाद  खराब फसल का सर्वे करने को लेकर ज्ञापन भी सोंपा गया | बाइट- कुणाल चौधरी, कांग्रेस विधायक कालापीपल