1 प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर प्रवास के दौरान अजब बयानबाजी कर महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया। देवड़ा बोले कि असल में ये महंगाई पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगातार वैट बढ़ाया था। इसी वजह से लोगों को आज परेशानी हो रही है। कोरोना के चलते भी प्रदेश व देश के खजाने पर असर पड़ा है। हालांकि अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि डीजल-पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का काम कमलनाथ सरकार ने किया था। कांग्रेस के 15 माह के अपने कार्यकाल में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों पर वेट बढ़ाया था। इसकी वजह से आज पेट्रोल व डीजल 100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं। हालांकि वित्त मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया है। 2 वैक्सीनेशन महाभियान-0.2 में रिकॉर्ड बनाने जबलपुर जिले में 398 सेंटर्स बना दिए गए। सीएम शिवराज सिंह खुद वैक्सीनेशन अभियान को देखने पहुंचने वाले हैं, पर यहां कई सेंटर्स पर अव्यवस्थाएं दिखी। सर्वर स्लो होने से जहां ओटीपी के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कई सेंटर्स पर ऑपरेटर तो एक सेंटर्स पर दोपहर तक वैक्सीनेशन टीम ही नहीं पहुंची।शहर में कुल 160 सेंटर्स बनाए गए हैं। यादव कॉलोनी स्थित संत भवन में सेंटर्स बनाया गया था। 3 बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर में गत दिवस कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मशालें लिये चल रहे और क्रेंद्र तथा राज्य सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। 4 मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का आज जबलपुर आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर प्रशासन अमले के अलावा भाजपा नेताओं ने उनकी आगवानी की। शहर आगमन मुख्यमंत्री शिवराज ंसिंह चौहान अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुये। वे मनमोहन नगर स्थिात कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने भी गये। इसके अलावा कोविड कमांड सेंटर भी पहुँचे 5 शहर में आम नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन का उपयोग कर शिकायतें दर्ज कराई जाती है। सामान्यतरू तो शिकायतों का निराकरण तयशुदा समय पर हो जाता है। लेकिन अपराध शाखा से जुड़ी शुकयतों में विवेचना के दौरान समय लग जाता है। इन्ही बातों पर प्रकाश डालते हुए जबलपुर रेंज के आईजी भागवत सिंह चौहान ने जनकारी देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कई गयी शिकायतें एक प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचती है। जिसकी क्रमबद्ध तरीके से संबंधित अधिकारी जांच करते है। पुलिस प्रशासन का हमेशा से प्रयास रहता है। कि शिकायतकर्ता की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। लेकिन कुछ शिकायतों में विवेचना के दौरान समय भी लगता है। हालांकि आईजी जबलपुर रेंज ने अपने सभी अधिकारियों को समय रहते प्राथमिकता के साथ सभी शिकायतों के निराकरण के लिए सख्त आदेश जारी किए है। बाइट- भागवत सिंह चौहान (आइजी जबलपुर रेंज) 6 मदन महल थाने में गत दिवस उस समय हंगामा मच गया जब प्रेम विवाह करके थाने पहुंचे बालक बालिका के परिजनों ने दोनों पर आक्रोश जताते हुए उनसे विवाद करने लगे पुलिस ने इस बीच बीच बचाव कर मामला शांत करवाया हंगामा अंतरजातीय विवाह को लेकर हुआ था......बताया जा रहा है कि मदनमहल में रहने वाले माही जैन और शुभम श्रीवास्तव दोनो एक दूसरे से प्रेम करते थे,दोनो ने ही आज मंदिर में जाकर विवाह कर लिया चूँकि विवाह अंतरजातीय हो रहा था लिहाजा हंगामे के आसार पहले ही दिख रहे थे जिसके कारण लड़का-लड़की पुलिस से मदद लेने के लिए मदनमहल थाने पहुँचे और पूरी बात थाना प्रभारी नीरज वर्मा को बताई........ 7 ओमती पुलिस ने भाई की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की एक साल से तलाश जारी थी। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।ओमती थाने के एसआई सतीष झारिया, एएसआई अमर सिंह व प्रधान आरक्षक वीरेंद्र की टीम ने दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 8 जबलपुर एसटीएफ ने सिवनी वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने खवासा बॉर्डर पर दबिश देकर तस्कर को दबोचा है। आरोपी के पास एक बोरी टाइगर की हड्डियां व हिरण के सींग जब्त किए। आरोपी ने महाराष्ट्र में टाइगर का शिकार किया था। हड्डियां बेचने निकला था। आरोपी को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है।