Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Aug-2021

रेलवे विभाग की लापरवाही पर नगर पालिका की वैकल्पिक व्यवस्था सारंगपुर के पास संडावता मार्ग पर बने रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.. वहीं अंडर ब्रिज के नीचे लगातार पानी भर जाता है इस समस्या को लेकर विगत दिनों ग्रामीणों ने चक्का जाम किया गया लेकिन प्रशासन की आंख नहीं खुली जिसके बाद फिर नगर के लोगों ने चक्का जाम करने की बात सोशल मीडिया पर की इसको देखते हुए नगर पालिका अधिकारी विनोद गिरजे ने तुरंत ही मामले को संज्ञान में लिया और नगरपालिका निधि से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की