Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Aug-2021

बारिश के दौर में जब दूर-दूर से पर्यटक शिवपुरी के पर्यटन स्थलों पर आते हैं और प्राकृतिक सुंदरता को निहारते हैं। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के भदैयाकुंड पर जिला प्रशासन के आदेश के तहत यहां पर पर्यटकों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। मेन गेट पर ताला डला है। जिला प्रशासन के द्वारा इस कुंड पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से यहां पर एकतरफा फैसला लेते हुए इस पर्यटन स्थल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। पर्यटकों की आवाजाही पर यहां रोक लगा दी गई है जबकि भदैया कुंड प्राकृतिक सुंदरता के प्रमुख स्थानों में से एक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौर में इस कुंड के झरने से बहता हुआ पानी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है लेकिन जिला प्रशासन ने ताला लगा दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करना चाहिए जिससे बारिश के दौर में यहां पर पर्यटक आए और इस प्राकृतिक झरने का आनंद ले सकें।