Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Aug-2021

एंकर- मेंदीपुर बालाजी महंत नरेश पुरी महाराज ने आज राजस्थान के महेंदीपुर बालाजी की गद्दी संभाल ली. पिछले दिनों मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज के ब्रम्हलीन होने के बाद ये गादी खाली हुई थी. इसके बाद ट्रस्ट ओर सरकार के बीच तनाव भी चला सरकार ट्रस्ट को आने मातहत लेना चाहती थी लेकिन इस पूरे मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने ट्रस्ट के पक्ष में फैसला दिया जिसके बाद आज नरेश पुरी महाराज को मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट की गादी का जिम्मा समूचे संत समाज और समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में दिया गया. इस समारोह में अखिल भरतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी संघ के प्रदेश महामंत्री गौरव जी महाराज भी विशेष रूप से मौजूद थे. गौरव जी की माने तो अब बालाजी में सुविधाओं का विस्तार का काम तेजी से किया जायेगा.