Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Aug-2021

1 भोपाल की सुंदरता में दाग लगाने वाली सड़कों को लेकर सीएम के तल्ख तेवर को लेकर उनकी ही पार्टी के जबलपुर से विधायक अजय विश्नोई ने चुटीले अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। सोशल पोस्ट में लिखा कि धन्यभाग भोपाल की सड़कों का, मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो गई, उम्मीद है बाकी प्रदेश की सड़कों पर मुख्यमंत्री की नजर जल्द पड़ेंगी। 2 दमोह में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल के लड़के को घर से इसलिए भगा दिया गया, क्योंकि वो भ्प्ट पीड़ित है। लड़का दमोह जिले के बिजौरी का रहने वाला है। अपनों के तिरस्कार के बाद वह बस ड्राइवर व क्लीनर से मिन्नतें कर किसी तरह जबलपुर पहुंच गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अपनी बीमारी के बारे में बताया। फिलहाल बच्चे को जबलपुर की मोक्ष संस्था ने सहारा दिया है। 3 बरगी पुलिस पांच वर्षों से फरार वारंटी को मंडला से दबोच लाई। बीएससी पास आरोपी ने 11 साल पहले तहसीलदार बनकर 1.50 लाख रुपए की ठगी की थी। धोखाड़ी का मामला बरगी थाने में दर्ज हुआ था। जमानत पर रिहा हुआ तो फिर कोर्ट की पेशी पर नहीं आया। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर म्यादी वारंट जारी किया था। रक्षाबंधन में पत्नी को लेकर ससुराल आया था कि पुलिस को भनक लग गई। 4 त्योहार को कैश कराने में जुटे दुकानदारों पर खाद्य विभाग का अभियान नकेल कसने की कवायद में जुटा है। सिहोरा में टीम ने 90 किलो बर्फी नष्ट कराई। वहीं केमिकल से तैयार इमरती बनाने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की। एक दुकान में एक्सपायरी डेट की चिप्स, कोल्डड्रिंक व पॉपकार्न बिक रहा था। उसे भी मौके पर ही नष्ट कराया। सभी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। 5 रक्षाबंधन के लिए बाजार, पार्लर, मॉल हर जगह मेहंदी लगवाने के भीड़ लगी हुई है। सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा है। हर एक बहन खुश है कि वो रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वाली है। महामारी के दौर में इस त्योहार को मनाने का अवसर मिल रहा है। सभी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। रक्षाबंधन पर मेहंदी की आकर्षक डिजाइन लगाई जा रही है। अरेबियन मेहंदी डिजाइन के अलावा रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन लोग लगवाना पसंद कर रहे हैं। मेहंदी को लेकर भी समय के साथ काफी बदलाव आ रहे हैं। थीम बेस्ड मेहंदी डिजाइन लगवाई जा रही है। 6 जबलपुर स्थित रानीताल पेट्रोल पम्प पर आटो चालक रोहित ठाकुर पर तीन युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया, हमले में रोहित के पैर, हाथ व पसलियां टूट गई. हमले में घायल रोहित को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज हिरासत में ले लिया है. 7 कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जेल प्रशासन सख्त हो गया है। शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जेल में इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तथा शासन की गाइड लाइन का पालन करने के उद्देश्य से लिया गया है, जबकि कोरोना संक्रमण आने के पूर्व जेल में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता था। जहां बहने दूर-दूर से आकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल पहुंचती थी। इसी तरह बहुत से भाई भी जेल आते थे, जिनकी बहन सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। 8 जबलपुर, चरगवां रोड स्थित न्यू भेड़ाघाट से गतद एक युवक ने नर्मदा में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के पूर्व युवक ने अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। तिलवारा पुलिस ने बताया कि पचकुईया निवासी मोहम्मद माजिद (32) सदर स्थित एक बुटीक में काम करता था। बुधवार को न जाने क्या हुआ कि वह चरगवां रोड स्थित न्यू भेड़ाघाट पहुंचा। उसने वहां अपनी गाड़ी खड़ी की और उसमें चाबी लगी छोड़ दी। उसने चाचा और बुआ के बेटे को फोन लगाकर नर्मदा में कूदने की बात कही। कोई उसे समझा पाता, रोक पाता, इसके पूर्व उसने नर्मदा में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में परिजन न्यू भेड़ाघाट पहुंचे, लेकिन तब तक वह नर्मदा की लहरों में गुम हो गया था। उसकी लाश सरस्वती घाट में मिली है। 9 जबलपुर के एक निजी अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत से परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। हंगामे की ख़बर लगते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और हंगामें को शांत कराया। परिजन के परिजनों का कहना है कि तसब्बुर बानो को इलाज के लिए रद्दी चौकी स्तिथ संजीवनी अस्पताल में लाया गया था। मरीज को जब अस्पताल लाया गया था अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को भर्ती करने से पहले 10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया था परिजन पैसों का इंतजाम करने घर गए थे। मरीज को समय पर भर्ती न करने और समय पर बेहतर इलाज न मिलने से मरीज मौत हो गई।इधर पुलिस का कहना है मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच सहमति बन गयी और मामला शांत हो गया। है