1 8 साल पहले उमरेठ तहसील में एक बालक गुमशुदा हो गया था। जो गाँव के ही एक खेत मे अपने दोस्त के साथ आम तोड़ने गया। उस बालक के शव को बीते दिन छिंदवाड़ा पुलिस ने उमरेठ के ही एक इलाके से बरामद किया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2013 को उमरेठ के पाथरपुंजी ग्राम से एक सोलह वर्षीय बालक घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने 15 जुलाई 2013 को थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी विवेक अग्रवाल ने पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर गुमशुदा बालक के दोस्तो से जब पूछताछ की गई तो नया मामला सामने आया। 4 जुलाई 2016 को गुमशुदा बालक रामदास पिता सज्जन यादव के खेत मे आम तोड़ने गया था जहाँ पर बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस मामले को छुपाने के लिए रामदास यादव ने बालक के शव को घटनास्थल से कुछ दूरी में नाले के पास दफना दिया था पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी द्वारा बताए गए मौके से बालक का शव बरामद किया गया। 2 देहात पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि गांगीवाड़ा निवासी लीलाधर किसान का ट्रैक्टर 15 अगस्त की रात चोरी हो गया था जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। टोल नाके और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। 3 साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला ड्रैगन फ्रूट अब हमारे छिंदवाड़ा शहर में भी मिलने लगा है। छिंदवाड़ा जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। जिसे शहर के बाजारों में आसानी से जा सकता है। हालांकि ड्रैगन फ्रूट के बारे में लोगों को अभी जानकारी कम है। छिंदवाड़ा के बाजार में ड्रैगन फ्रूट बेचने वाले अभिषेक गेडाम ने बताया कि ड्रैगन फल के बहुत से फायदे होते हैं। यहां ह्यूमिनिटी मजबूत करने के साथ ही विटामिन सी और डी से भरपूर होता है इससे अस्थमा शुगर सहित अन्य लाइलाज बीमारियां भी ठीक होती है। अभिषेक गेडाम खुद ड्रैगन फ्रूट की खेती अपने जमुनिया के खेत में कर रहे हैं। 4 मोहर्रम का पर्व आज शहरभर में मुस्लिम धर्मालंबियों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिये भी निकाले गए। गौरतलब है कि मुहर्रम को शिया मुसलमानों के समुदाय द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने और शोक करने के तौर पर मनाया जाता है।इस दिन मस्जिदों पर फजीलत और हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीरें हुई। 5 जुन्नारदेव मार्केट से पठानिया जा रही एक युवती को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पठानिया निवासी 32 वर्षीय रीना वरकडे पिता पंचराम अपनी स्कूटी से 7 वर्षीय सुमित के साथ जुन्नारदेव मार्केट से पठानिया जा रही थी।इस दौरान सड़क में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर युवती की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही एसडीओ पुलिस एसके सिंह और थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 6 छिंदवाड़ा से दिल्ली जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर नहीं रुक रही है। जिसके कारण क्षेत्रीय व्यापारियों और हम्मालों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही शिकायत को लेकर बीते दिनों एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। तथा उन्हें छिंदवाड़ा के व्यापारियों की समस्या बताई।हम्मालों,कुलियों और व्यापारियों की मांग का ज्ञापन पूर्व जोनल सदस्य शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर,पूर्व नगरनिगम सभापति अभिलाष गौहर,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्यपाल को दिया।प्रतिनिधि मंडल को राज्यपाल सुश्री उइके ने आश्वासन दिया है कि वो केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शीघ्र चर्चा कर कुलियो,हम्मालों और व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएगी। 7 देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेसजन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। राजीव गांधी जयंती के रूप में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन में एक सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ता छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धानवत हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को एक प्रेरक और कांग्रेस का प्रणेता बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है और उसे कोई भुला नहीं सकता। पंचायती राज और कम्प्यूटर क्रांति उन्हीं की देन है। 8 सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को पातालेश्वर रैक पॉइंट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस द्वारा सेवा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शक्ति डोले,ब्लाक अध्यक्ष बबलू बैस, जगदीश चंद्रवंशी, अमित महोदय निखिल सोनी ऋषभ मालवीय सहित अन्य कांग्रेसी सदस्य उपस्थित थे। 9 दमुआ में बीते दिनों भाजपा नेता सुनील मालवीय का निधन हो गया था। शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने दीनदयाल चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहड़, चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे, परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया राम रघुवंशी, राजू परमार, पूर्व विधायक नथन शाह कवरेतीसहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। 10 जुन्नारदेव में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सांकेतिक रूप से ताजिये को निकाला गया। 11 नई आबादी क्षेत्र की महिलाओं ने आज हरियाली महोत्सव मनाया।इस अवसर पर महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 12 जुन्नारदेव में रिलायंस फाउंडेशन कलस्टर के मार्गदर्शन में जामई और तामिया के 7 गाँवो के लगभग 200 सदस्यों को मछलीपालन का प्रशिक्षण दिया गया। 13 जुन्नारदेव में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर नगरपालिका के प्रांगण में सेवादल के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक सुनील उइके ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने हमारे देश मे सूचना क्रांति को लाई थी। जिससे करोड़ो युवाओं को रोजगार मिला। और भारत राष्ट्र विकसित देशों की कतार में आ गया। 14 मोहर्रम के अवसर पर कौमी एकता दरबार से भी सवारी निकाली गई। जिसमें बड़ी सँख्या में लोगो ने हिस्सा लिया। बता दे कि लालबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास सत्यम पुणेकर बाबा द्वारा प्रतिवर्ष मोहर्रम के अवसर पर दरबार लगाया जाता है।