Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भूमाफियाओं को लेकर विशेष अभियान चला रहे है, तो वहीं उनके गृह जिले और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र में खेल के मैदान पर भूमाफिया खेती कर रहे है, जिस कारण बच्चों को खेल का मैदान उपलब्ध न होने से उनकी प्रतिभा दब रही है। जिसकी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ और तहसीलदार से की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ग्राम धबोटी के लोगों ने पहले से ही करीब तीस एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है, लेकिन इसको बाद भी इन्होंने पंचायत द्वारा दो लाख रुपए से विकसित किए खेल मैदान पर कब्जा कर प्रशासन और सरकार को चुनौती दे दी है। कब्जा करने वालों पर राजनैतिक संरक्षण होने के कारण कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं हो सका है। शिकायत करने वालों का कहना है कि इस संबंध में पिछले तीन माह से शिकायत कर रहे है। लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक रही रेंगी है।