Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश के शहरी व ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण कर पूर्ण रूप से बाहर शौच मुक्त गांव के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूकता के लिए करोड़ों रुपए विज्ञापन पर खर्च किए गए। सीहोर जिले के इछावर जनपद के अंतर्गत कुछ ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि सरपंच,सचिव व अधिकारी द्वारा मिलीभगत कर इस पूरी योजना का बंटाधार करके रखे हुए हैं। मामला इछावर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरखाल का है, जहां ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के सामने उन पर आरोप लगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सरपंच सचिव 10 से 20 हजार रुपए मांगते हैं। ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के ऊपर लग रहे हैं योजनाओं के नाम पर पैसे मांगने के आरोप प्रधानमंत्री आवास शौचालय पेंशन आदि योजनाओं में पैसे मांगने के आरोप।