Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

1 सिटी परिवहन की दम तोड़ती व्यवस्था को अमृत का सहारा मिला है। जबलपुर सिटी में 200 बसें चलाने की तैयारी है। पहले चरण में 11 बसें मिल चुकी है। इसी महीने इन बसों का संचालन आईएसबीटी से भेड़ाघाट और रेलवे स्टेशन से तिलवारा रूट पर चलेगी। 36 सीटर इन बसों में स्टैंडिंग सहित 50 लोग सफर कर पाएंगे। जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के सीईओ सचिन विश्वकर्मा के मुताबिक अभी 119 बसें हैं। इसमें 35 बसें अगले दो साल में चलन से बाहर हो जाएंगी। अन्य बसों की खरीदी 2013 में हुई थी। अभी ये बसें सात साल बाद चलेंगी। हालांकि ऑपरेटरों की लापरवाही से इसमें से कई बसों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। 2 जबलपुर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आई जी ऑफिस का घेराव करने जा रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई,जिसके बाद पुलिस ने वॉटर केनन का इस्तेमाल कर आईजी ऑफिस का घेराव करने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया 3 जबलपुर संभाग में घटित अपराधों की समीक्षा के लिए प्रत्येक माह पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में समीक्षा वैठक का आयोजन किया था है। इसी तारतम्य में जबलपुर संभाग के जिला पुलिस अधीक्षकों की एक बैठक आईजी भगवत सिंह चौहान ने ली । इस बैठक में लंबित अपराधों,एससी एसटी वर्ग के लोगो दी जाने वाली राहत राशि। रेत , शराब, खनिज, राशन माफियो के खिलाफ की गई कार्यवाही चर्चा की गई। एक माह से अवैध शराब का परिवहन करने वाले लोगो पर कार्यवाही की गई 1 जुलाई से 18 अगस्त तक 6 हजार से अधिक मामले शराब को लेकर दर्ज किए गए। वही 600 गुमशुदा बच्चों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया। 4 एमपी हाईकोर्ट से नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन मामले में सिटी अस्पताल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत कौर और अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री को मंगलवार को जमानत मिल गई। हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर की है। अदालत ने जसमीत को एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के प्रतिभूति पर जमानत दी है। 5 क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेड़ा की टीम द्वारा मनकेडी स्थित अन्नपूर्णा ढाबा मे दबिश देते हुए ढाबा संचालक राहुल पटेल एवं उसके 2 साथियों को रंगे हाथ मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया है। उनके कब्जे से नगद 23 हजार 200 रूपये , 5 मोबाइल, 2 कैल्कुलेटर, 3 रजिस्टर जिसमें लाखों का हिसाब, किताब लिखा है जप्त किया गया है। 6 जबलपुर स्थित गोपाल बिहार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले किराना कारोबारी अखिलेश अग्रवाल सहित क्षेत्र के अन्य घरों में घर के चोरी करने वाले तीन और शातिर नकबजनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 18 तोला सोने के जेवर, दो देशी पिस्टल, 31 नग जिंदा कारतूस बरामद किए है, तीनों पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात के अन्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है. यह अलहदा है कि कोतवाली थाना पुलिस क्षेत्र में हुई वारदातों को पकडने में नाकाम ही रही है. 7 जबलपुर-हबीबगंज के बीच इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन 20 अगस्त से चालू हो रही है। कोविड के चलते ये निरस्त चल रही थी। ये इंटरसिटी जबलपुर के अधारताल स्टेशन से हबीबगंज के बीच चलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने इसी के साथ ही 21 अगस्त से भोपाल से सिंगरौली-हबीबंज द्विसप्ताहिक और 23 अगस्त से सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को भी बहाल करने का निर्णय लिया है। 8 सेंट्रल जीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने टैक्स चोरी के मामले में गत रात को रेत ठेकेदारों के कार्यालयों पर छापा मारा। टीम ने राइटटाउन और शताब्दीपुरम स्थित कार्यालयों में टीपी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कार्यालयों से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क सहित कई दस्तावेज कब्जे में ले गए हैं। टीम की जांच में एक से डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। सेंट्रल जीएसटी इंटेलीजेंस टीम के मुताबिक रेत ठेकेदार ने तकनीकी खामी की वजह से कम जीएसटी जमा की। टीम ने आराध्य लॉजिस्टिक के कार्यालय से कम्प्यूटर व हार्ड डिस्क सहित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इनका ऑनलाइन मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक रेत ठेकेदार ने मार्च तक रेत रॉयल्टी पर 18 प्रतिशत जीएसटी चुकाई, पर अप्रैल से इसे 5 प्रतिशत कर दिया। 13 प्रतिशत की दर से रॉयल्टी लगभग डेढ़ करोड़ रुपए निकल रही है। 9 गोहलपुर इलाके में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने कपड़े की दुकान पर बैठी बच्ची को धारदार हथियार दिखाकर दुकान का रुपया ले भागे। घटना के बाद दुकान के संचालक और बच्ची के पिता ने इस घटना कि रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि दुकान संचालक दोपहर में खाना खाने घर गया था दुकान पर उसने अपनी बच्ची को बैठा दिया था। खाना खाकर जब वह दुकान आया तो बच्ची ने घटना की जानकारी उसे दी। घटना की शिकायत दुकानदार ने गोहलपुर थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है 10 गौर सालीवाडा सिद्ध बाबा की मूर्ति पर पिछले पर 75 साल से सावन माह में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सिद्ध बाबा के भंडारे में हर बार जोरदार भीड़ उमड़ती है। इस बार भी सिद्ध बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।