Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

कटनी के जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत कोंडिया का ग्राम प्रधान (सरपंच) भरत कुमार गुप्ता एवं रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथों पकड़े गए। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे यह कार्रवाई ग्राम पंचायत भवन कोंडिया में की। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेते रोजगार सहायक के पकड़े जाने की डेढ़ माह मेें यह दूसरी कार्रवाई है।