Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

बुधवार को चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में पहुंचे थे इस दौरान महिला शिक्षक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए राखी लेकर आई थी और रक्षाबंधन के तोहफे में नियुक्ति पत्र लेना चाहती थी । लेकिन आंदोलन कर रहे चयनित शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया । और उन्हें खदेड़ ते हुए जेल पहुंचा दिया । पूरे प्रदेश में करीब 30,000 चयनित शिक्षक हैं । जो परीक्षा पास करकेशिक्षक बने हैं लेकिन उन्हें अभी तक अपनी नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं जिससे नाराज होकर वह बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे थे जहां उन्हें पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा । इसे कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीति बताया है ।