Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Aug-2021

बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे चयनित शिक्षकों को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा ‌। चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे थे । इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई और पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा नाराज शिक्षक भाजपा कार्यालय के बाहर जाकर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए । पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी उनसे मिलने धरना स्थल पर जा पहुंचे । जहां महिला शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाकर राखी बांधी तो वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने "गो बैक" तक के नारे लगा दिए ....