Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Aug-2021

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया और राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय,महिला मोर्चा नेत्री आशी शर्मा सोमवार को भोपाल से इंदौर जाते समय अल्प समय के लिए आष्टा स्थित विश्राम गृह रुके। इससे पूर्व कोठरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया का बजरंग सेना सीहोर जिलाअध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आष्टा रेस्ट हाउस में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बेठक कर गौरक्षा कानून एवं लव जिहाद पर चर्चा की गई। वही करोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण कुमार जाधव का बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया । और कोरोना काल मे की आमजन मानस की सेवा करने पर धन्यवाद प्रकट किया।।