Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Aug-2021

एंकर पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान के निर्देशन पर बुधनी एस डी ओ पी एस एस पटेल के नेतृत्व में बुधनी थाना क्षेत्र के प्रभारी सब इंस्पेकटर कमलेश चौहान की उपस्थिति में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया । आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीहोर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने के लिए आदेशित किया गया है ताकि आने वाले त्योहारों में पुलिस को शांति वयवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल हो सके तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन का कानूनी भय बना रहे और आम जनता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मना सके । नगर के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें थाना बुधनी , रेहटी , शाहगंज के पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे