Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2021

1 चौरई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करलई और गेठिया गाँव के बीच टाइगर का आतंक बना हुआ है। बीते दो दिनों में तीन गायों को टाइगर अपना शिकार बना चुका है। इस संबंध में चौरई के वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल सनोडिया का कहना है कि टाइगर के आतंक के चलते उन्होंने क्षेत्र में मुनादी करा दी है और ग्रामीणों को पालतू मवेशी जंगल की ओर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा सभी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। 2 विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामचरित मानस लिखने वाले छिंदवाड़ा निवासी प्रोफेसर डॉ.अरुण कुमार खोबरे का छिंदवाड़ा में हिंदी प्रचारिणी समिति ने सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रुप में उन्हें शॉल, श्रीफल,पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंदी प्रचारिणी समिति ने डॉ. अरुण कुमार को छिंदवाड़ा का नाम गौरवान्वित करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। 3 भाजपा कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, रमेश पोफली,कन्हईराम रघुवंशी,अंकुर शुक्ला,रोहित पोफली,ओम चौरसिया, दिनेश मालवी,राजकुमार बघेल,अमर सिंह मरावी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 4 उभेगांव निवासी शेषकुमार जैन को बीते दिनों एक घायल सांप मिला था।जिसे वे सर्प मित्रो की मदद से सकुशल पकड़कर छिंदवाड़ा लाए।यहां पर सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन, अतिशय जैन, वेटनरी सर्जन डॉक्टर अंकित मेश्राम, गौसेवक राम पवार, सर्प मित्र राहुल राहंगडाले की मदद से इस सांप का इलाज किया गया। इलाज के बाद सांप को जंगल मे छोड़ दिया गया। 5 स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागपुर रोड में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम के सहयोग से विविध पौधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए। 6 जुन्नारदेव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिरदागढ़ में डॉक्टर की मनमानी की शिकायत को लेकर सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।ग्रामवासियो का आरोप था कि स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ताला लटका रहता है।जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सरिता सरेआम, शिवकुमार बानवंशी,अमर उइके, कमल युवनाती, सुरेश यदुवंशी सुनील सरेआम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 7 जुन्नारदेव में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित मदरसा मोहम्मदिया में अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आबिद ने ध्वजारोहण किया द्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मदरसा के शिक्षक हैदर कुरैशी,यासीन अंसारी,हाफिज अब्दुल सलाम ,शिक्षिका आयशा नसीम सिद्दीकी ,मौलाना मोहम्मद राशिद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे द्य 8 स्थानीय श्री राम मंदिर छोटी बाजार में सावन माह के पावन अवसर पर प्रतिदिन भगवान भोले नाथ का नर्मदा जल से अभिषेक हो रहा है। इसी क्रम में आज मंदिर पुजारी नंदकिशोर शास्त्री जी के द्वारा सिद्ध पंचमुखी शिवलिंग का 108 कमल पुष्पों से पूजा अर्चन कर अभिषेक किया गया। 9 मोहखेड़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आज लावाघोगरी पुलिस ने छिंदवाड़ा बैतूल मार्ग में वाहनों की चौकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमे सभी वाहनों की जांच की गई। 10 क्षत्रिय लोधी समाज द्वारा आज अमर शहीद रानी अवन्ती बाई लोधी की 190वी जन्म जयंती पर शहीद स्मारक में दीपदान कर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर सभी समाज के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद थे। 11 ग्राम पंचायत उमरहर में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमे बिजली पानी सड़क सहित अन्य मूलभूत मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सहित सभी ग्रामीण आम सभा में शामिल हुए। जिन्होंने आगामी समय में ग्राम में क्या विकास किया जा सकता है इसको लेकर विचार विमर्श किया। 12 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय पूजा लॉज में एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 13 बिछुआ नगर सहित ग्रामीण अंचलों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पूरी शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद बिछुआ में सीएमओ अजय ठाकरे, तहसील कार्यालय में तहसीलदार दिनेश उइके, पुलिस थाना में नगर निरीक्षक मंगलसिंह धुर्वे, जनपद पंचायत में अध्यक्ष पुष्पा उइके, सभापति पृथ्वीराज सिंह ठाकुर व सीईओ ममता कुलस्ते, शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ आरपी यादव द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। 14 जुन्नारदेव में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विजय स्तंभ में जनपद अध्यक्ष सुशीला युवनाती ने ध्वजारोहण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।इस अवसर पर एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे , विधायक सुनील उईके ,तहसीलदार रेखा देशमुख, डीएसपी एसके सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा रमेश साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 15 इनरव्हील क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया।75 वें स्वतंत्रता दिवस पर इनरव्हील क्लब ने रोटरी क्लब के साथ मिलकर रोटरी भवन में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात ग्राम झिराइटोला जमुनिया में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब द्वारा मलेरिया ,डेंगू से बचाव के लिए झुग्गी झोपड़ी के जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी एवं बिस्किट का वितरण किया ।इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितु गोयल, अंजलि बोहरा, खुशी अग्रवाल, दीपाली साहू , डॉप्राची चड्ढा ,दीप्ति साहू,हिना शाह , मोनाली खंडेलवाल, कमलेश बत्रा उपस्थित रही।