Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2021

राजधानी भोपाल की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है । जर्जर सड़कों पर चलना लोगों के लिए दूभर हो गया है इतना ही नहीं इन सड़कों पर धूल के गुबार इस तरह उठ रहे हैं की पास से गुजर रहे वाहन तक दिखाई नहीं पड़ते । इतना ही नहीं राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सामने की सड़क तक मैं इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क है । कुछ समझ ही नहीं आता । जबकि इन सड़कों से सरकार में बैठे आला अफसर तक गुजरते हैं । अब यहां लाख टके का सवाल ये उठता है कि जब मंत्रालय के सामने की सड़क ही अधिकारी दुरुस्त नहीं करा पा रहे हैं तो फिर आस पास की सड़कों की मरम्मत की तो बात ही दूर है । सड़कों से उठा रही धूल से वायु प्रदूषण तो हो ही रहा है इस बायु प्रदूषण के साथ सड़कों से गुजरने वाले लोगों में दमा अस्थमा जैसी कई प्रकार की बीमारियां भी पनपने लगी है । राजधानी भोपाल की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है ।