Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उनका आज विदिशा दौरा रद्द हो गया है। उनको गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का सोमवार को कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था। सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को दो दिन से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी, लेकिन सोमवार को रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।