Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2021

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोमवार को हवा में उड़ते प्लेन से गिरकर 3 लोगों की मौत हो गई। यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट था और जानकारी के मुताबिक, लोग इसकी बॉडी पर लटककर यात्रा कर रहे थे।काबुल शहर के आसमान में उड़ेत प्लेन से गिरते लोगों का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक के बाद एक लोग नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि देश छोड़ने के लिए ये लोग मिलिट्री प्लेन के टायरों के बीच में खड़े हो गए थे। काबुल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के बाद जैसे ही प्लेन हवा में पहुंचा, ये लोग एक-एक कर नीचे लगे। शहर के लोगों ने इन्हें गिरते हुए देखा, लेकिन अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।