Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2021

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महादेव मित्र मंडल के तत्वाधान में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बाबा महाकाल वट केश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक के साथ भव्य महाआरती की गई इसके बाद शासन के नियम का पालन करते हुए बाबा की पालकी निकाली लेकिन पालकी मंदिर से सिर्फ नदी तक ही निकाली गई इस वर्ष भी कोरोना के कारण बाबा भूत भावन महाकाल वटकेश्वर सरकार का नगर भ्रमण नहीं हो पाया पालकी के दौरान क्षेत्रीय विधायक कुंवर कोठार ने आरती करते हुए बाबा की पालकी अपने कंधे पर उठाई एवं भक्तों के साथ कालीसिंध नदी के घाट पर पहुंचे वहां बाबा का जलाभिषेक किया गया तथा महाआरती की गई इस दौरान थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में बाबा को गार्ड आफ सलामी दी गई पालकी में अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी तहसीलदार सौरव वर्मा एवं महादेव मित्र मंडल सहित अनेक लोग सम्मिलित है