1 जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीएन दुबे ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। डॉ. दुबे ने इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, मुख्य वजह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से नाराजगी और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरवड़े के दुर्व्यवहार को बताया जा रहा है। इस्तीफे पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. टीएन दुबे ने कहा, श्मेरा पहला धर्म मरीजों की सेवा करना है, लेकिन पिछले डेढ़ साल से मैं मरीजों को वक्त नहीं दे पा रहा हूं। मेरा परिवार भोपाल में रहता है। व्यस्तता के चलते मैं उन्हें भी समय नहीं दे पा रहा था। पिछले चार दिनों से इस्तीफा देने को लेकर मानसिक द्वंद्व चल रहा था। 10 अगस्त को ही मैं इस्तीफा देने राजभवन के लिए निकला था, लेकिन आखिरी समय में गेट से लौट आया था। उस दिन का लिखा हुआ इस्तीफा अब दिया है 2 जबलपुर के गोकलपुर स्थित जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज के शुसासि अध्यापको ने शनिवार सुबह 9 बजे अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रिंसिपल आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया,,,जहा विरोध प्रदर्शन कर रहे कॉलेज अध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन सुसासि अध्यापको के साथ भेदभाव कर रहा है जहाँ शशकिये प्रोफेसरों की सैलरी प्रतिमाह समय पर आ जाती है लेकिन सुसासी अध्यापको की सैलरी कभी 10 तो कभी 15 तारीख तक आती है यह अक्सर ऐसा होता है,,साथ ही 7 वा वेतमान लागू होने के बावजूद भी अध्यापको को उसका लाभ नही दिया जा रहा है 3 केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के सचिव आईएएस अफसर राहुल जैन के पिता मल्ल कुमार जैन (72) आज वैराग्य ले लिया। तिलवारा स्थित दयोदय तीर्थ में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज उन्हें छुल्लक (वैराग्य) की दीक्षा दी। इसी के साथ उनकी पुरानी पहचान समाप्त हो गयी। उनके अन्य लोगों ने भी दीक्षा ली आचार्यश्री सभी को नया धार्मिक नाम सागर के साथ देंगे। अब जीवनभर यही उनकी पहचान होगी। आईएएस अफसर राहुल जैन के मुताबिक उनके पिता मल्ल कुमार जैन घर में भी वैरागी जैसा जीवन जी रहे थे। बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर होने के बाद अपना जीवन आचार्य विद्यासागर की प्रेरणा से गायों को बचाने के लिए समर्पित कर दिया था। दयोदय महासंघ के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने देश भर में लाखों गायों की जीवन की रक्षा की। उन्होंने कई बार अपने गुरु आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से वैराग्य का आग्रह किया था। दो दिन पहले आचार्य विद्यासागर ने क्षुल्लक दीक्षा देने की मंजूरी दी। इसी के साथ उनके दीक्षा पूर्व के संस्कार शुरू हुए। पिता के फैसले के बाद राहुल जैन बेहद भावुक हैं। वे भी दयोदय तीर्थ में पिता के दीक्षा समारोह में शामिल होने आए। 4 इंडिगो एयरलाइंस जबलपुर से मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद और इंदौर की फ्लाइट 20 अगस्त और 28 अगस्त से शुरू करने जा रही है। 20 अगस्त को दिल्ली से जबलपुर की उड़ान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी उड़ाकर लाएंगे। यह जानकारी इंडिगो एयरलाइंस ने जबलपुर सांसद राकेश सिंह को दी है। 5 नश्वर शरीर भी आपको अमर कर सकता है। जीवनभर प्रमुख पर्वो व अनुष्ठानों पर किए गए दानों में देह का महादान से बड़ा कोई दान नहीं होता है सांस थमने के बाद शरीर का दान करने वाला देह व अंगों का महादान होता है, क्योंकि अंग दान से किसी व्यक्ति को नया जीवन प्राप्त होता है। ऐसा करने वाला व्यक्ति प्रभु की कृपा का पात्र और दुनिया की नजरों में महान बनता है। उपरोक्त विचार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में देहदान करने वाले परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 30 परिवारों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए आगे कहा कि मरणोपरांत देहदान संकल्प लेकर अद्भुत मिशाल पेश की। इनकी एवं इनके परिवार की जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी आने वाले भविष्य में चिकित्सा शिक्षा के लिए बहुमूल्य वरदान होगा । विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कहा की ईश्वर का दिया है हमारा शरीर और सारे दान शरीर के जरिए ही होते हैं। 6 नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के छात्रावास नंबर-3 में गत देर रात 3 बजे दो बाइक में आग लगा दी गई। दोनों बाइक धू-धू कर जल गईं, तब छात्रों को पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी।आगजनी के चलते छात्रावास की दीवारें काली पड़ गईं। बड़ी संख्या में छात्र मौके पर एकत्र हो गए थे। गढ़ा पुलिस भी पहुंची। पूछताछ में किसी ने भी आगजनी की वारदात को होते हुए नहीं देखा। किसने और क्यों आग लगा दी, पुलिस इसका पता लगा रही है। हालांकि घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक छात्रावास की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। यहां गार्ड तक नहीं है। पूर्व में भी इस तरह की आगजनी और तोडफोड़ की वारदात सामने आ चुकी है। छात्रावास के चारों ओर सीसीटीवी भी नहीं लगाई गई है, जिससे घटना के बारे में पता चले। 7 मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने परीक्षा लेने के बाद नियमित आधार पर 100 पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है. जिससे नियुक्ति की राह देख रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई है. वहीं पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा नियमित पदों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किये जाने के बाद विद्युत गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अब विद्युत कंपनियों के निजीकरण की तैयारी की जा रही है, जिस कारण से ही नियमित पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है. वहीं पूर्व में नियमित पदों पर भर्ती के लिए जो प्रक्रिया शुरू की गई थी, उसे भी निरस्त किया जा रहा है. 8 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जबलपुर नगर निगम में चरित्र सत्यापन के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपात्र घोषित करने को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने राज्य शासन, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और एसपी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।