Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Aug-2021

विश्व आदिवासी दिवस पर जुटे हजारो आदिवासी विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रंति के उपलक्ष्य में छतरपुर के बिजावर के हथनी टोर पर आयोजित दो दिवसीय आदिवासी लोकत्सव और प्रकृति चिंतन के पहले दिवस आदिवासी लोकोत्सव में लगभग दो सैकड़ा से ज्यादा गांव से हजारों आदिवासी समाज और देश के कई राज्यों के पर्यावरणविद शामिल हुए। सभी ने एक जुट होकर बकस्वाहा और केन बेतवा लिंक प्रभावित जंगल सहित अपने जंगलों को बचाने व छतरपुर जिले में उपस्थित पाषाणकालीन शैलचित्रों को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान शैलचित्रों की खोज व शोध कार्य के लिए प्रोफेसर एस.के. छारी, प्रोफेसर जेपी शाक्य, एम.एस खरे, सोना आदिवासी आदि का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी परंपरागत गीतों पर लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई।