Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Aug-2021

इंदौर भोपाल राजमार्ग स्थित घड़ी जोड़ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ संचालक पारसमल सिंघवी की धर्मपत्नी मंजुला सिंघवी के भूखंड पर पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव एवं रमेश खाती टोपे के द्वारा कब्जा कर अवैध रूप से बिना किसी की अनुमति के और बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के दबाव देकर उक्त भूमि पर कब्जा का पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है फरियादी पक्ष के द्वारा उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय न्यायालय से स्टे लिया गया है उसके बाद भी उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है व्यापार महासंघ द्वारा स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा एवं ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि पार्वती थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जावे एवं मामले की जांच की जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी महासंघ आष्टा को बाजार बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।