Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Aug-2021

देश की सरकार भले ही आदिवासी समाज को सम्मान दने और उन्हे आधुनिक युग से जोड़ने की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल... मामला कटनी जिले के माधवनगर थाना का है... जहां 3 महिने पहले हरदुआ ग्राम निवासी 21 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गई। जिसकी शिकायत करने युवती की परिजन निवार चौकी पहुंचे जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद परिजनो उसका आसपास के गांव औऱ रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन युवती का कोई सुराग नही मिल रहा। लेकिन कुछ दिन पहले ही परिजनों को एक नम्बर से फोन आया जिसमें युवती ने अपने बंधक होने की बात बताई ... जिसकी जानकारी लगते ही परिजन फिर चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन इस बार भी उन्हे भगा दिया गया आखिरकार आदिवासी समाज और युवती के परिजन शिकायत लेकिर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी मयंक अवस्थी ने संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर जांच शुरु की है।