Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Aug-2021

बुदनी में 100 हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसके तहत बुदनी के कार्तिकेय उद्यान के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से सीधे जुड़कर संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण किया गया । कार्यक्रम के शुभारम्भ में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल हितग्राहियों को माला पहनाकर स्वागत किया...कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने 100 हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण किया गया उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के उपर रोजी रोटी के संकट को दूर करने के लिए यह योजना चलाई है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल सके । इस अवसर पर एस डी एम शैलेंद्र हिनोतिया, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, खाद्य निरीक्षक विनय सिंह , सीएमओ सतीश मालवीय , सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।