Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2021

जबलपुर में जिंदा जले 3 लोग 1 जबलपुर के गोराबाजार बिलहरी स्थित पिंक सिटी में आग लगने के चलते 7 साल के मासूम और दो महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 70 साल की महिला और पश्चिम मध्य रेलवे में तैनात उनके बेटे को कॉलोनी के गार्ड और आसपास के लोगों ने बचा लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शार्टसर्किट से लगी होगी। 2 राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने आज बरगी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मंशा के साथ दो सर्वसुविधायुक्त एंबुलेंस की सौगात दी। इस अवसर पर बरगी के युवा कांग्रेस विधायक संजय यादव भी मौजू रहे। 3 प्रदेश के सूक्ष्म उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने आज ने अपने नगरागमन के बाद उद्योग संघ के पदाधिकारियों से बात की और कल आयोजित किये जा रहे अन्न उत्सव की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत से विषय है जिन पर चर्चा की जाना है। फिलहाल जो मसला ज्वलंत है उस पर चर्चा करने आया हूं। उद्योंगों के बारे में नीति बनाई गई है उस पर उद्योग संघ के लोगों और पार्टी के विधायकों व पदाधिकारियों से चर्चा की गई है। जल्द ही अच्च्छे परिणाम सामने आएंगे। 4 जबलपुर विद्युत मंडल कार्यालय के सामने करमेता में कांग्रेस पार्टी ने विशाल धरना प्रदर्शन किया..बढ़े हुये बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा जब मध्य्प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार थी तब 200सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ था लेकिन मध्य्प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से बिजली बिल में बढ़ोतरी आ गई जिसकी वजह से आमजन और किसानों को बड़े हुये बिजली बिल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है 5 थाना पाटन में गोदाम से डीएपी खादकी चोरी की जाँच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। यह चोरी गोदाम में काम करने वाले हम्मालों का ही कारनाम थी। 6 महाकौशल का सबसे बड़ा कबाड़ी और एडीजी से वायस कॉल वायरल करने वाला शमीम कबाड़ी अब पुलिस से भागता फिर रहा है। जबलपुर एसपी ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसे 27 जुलाई को उसके कबाडखाने में हुई कार्रवाई के बाद से ही उसे तलाश रही है। हालांकि आरपीएफ मदनमहल चैकी पोस्ट की महिला अधिकारी ने 28 को शमीम को उसके घर से पकड़ा था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत कराने की नोटिस तामील करते हुए छोड़ दिया था। 7 शासन-प्रशासन की हजार कोशिशों के बाद भी कन्या भ्रूण हत्या पर रोक नहीं लगा पा रही है। कन्या भ्रूण हत्या की एक और वारदात में जबलपुर के हनुमानताल थानांतर्गत कुम्हार मोहल्ला में एक जन्म देने वाली माँ ने एक बेटी का गला कोख में ही घोंटकर उसे इस दुनिया में आने से पहले ही मार डाला। हनुमानताल के कुम्हार मोहल्ला में नाल के पास गत रात गश्त के दौरान पुलिसवालों को एक सात माह का कन्या भ्रूण पॉलिथिन में लिपटा मिला। 8 फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर खान द्वारा अपनी गर्भावस्था पर लिखी गई किताब का नाम बाईबिल रखने के विरोध में उनके विरूद्ध कार्यवाही मांग करने वाले ईसाई समाज ने आज सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कहा कि उनका कृत्य मसीही समाज की भावनाओं को ठेस पहुंँचाने वाला है। 9 विजन इंडिया नामक संस्था ने आज पूरे शहर में रैली निकालकर चैराहों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से शहर के लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से सावधान रहने के आहृवान किया। संस्था ने लोगों से अपील की वे मॉस्क का पहनना बंद न करें ओर कोरोना की तीसरी लहर को बढने से रोकें। 10 मध्य प्रदेश की विद्युत कंपनियों के निजीकरण के विरोध में प्रदेश की विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आंदोलन तेजी पकड़ता जा रहा है. मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संपूर्ण प्रदेश में निजीकरण के विरोध में आंदोलनरत है.संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आंदोलन के दूसरे चरण में 7 अगस्त को संपूर्ण मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पतालों को छोड़कर विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत शिकायत संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं किया जायेगा