क्षेत्रीय
शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच कई परिवारों के सामने संकट है। इसी बीच शिवपुरी व करैरा ब्लॉक की ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाएं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। समूह की यह महिलाएं अपने घर पर जनभागीदारी से खाना बनाकर बाढ़ पीड़ितों के घर तक भिजवा रही हैं। समूह की महिलाएं अपने घरों पर एकत्रित होकर खाना बनाकर इनके पैकेट बना रही हैं। इसके बाद इन्हेंं बाढ़ प्रभावित गांवों व इलाकों में प्रशासन की मदद से भिजवा रही हैं। दो दिन में इन समूह की महिलाओं ने 2500 से ज्यादा पैकेट बाढ़ पीड़ितों के पास भिजवाएं हैं।