Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2021

सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण करवा रही है। लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों द्वारा अपनी मनमानी कर इनमें भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मामला सीहोर जिले के इछावर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आर्या का है,जहां गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय आधा अधूरा निर्माण कराकर छोड़ दिया गया है। सुलभ शौचालय के अंदर का पूरा काम अधूरा पड़ा हैं। ग्रामीणों ने बताया सुलभ कांप्लेक्स असामाजिक तत्वों का अड्‌डा बन गया है। शासन द्वारा बनाए गए सुलभ कांप्लेक्स में लोग शराब पीते हैं।ओर बोतल यहीं छोड़कर चले जाते हैं। जब की ईएसएम टीवी संवाददाता शिवराजसिंह राजपूत द्वारा ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर देखा तो शराब की खाली बोतल और खाली पानी के पहुच पड़े हुए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां ग्रामीणों ने सरपंच सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुंह देखकर एवं बड़े बड़े लोगो को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वाइट्, ग्रामीण पीटीसी इछावर से शिवराजसिंह राजपूत