Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2021

अस्पताल में टपकते पानी के बीच इलाज करा रहे मरीज शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच जिला अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है। यहां पर हालत यह है कि टपकते हुए पानी के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों को अपना इलाज कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में एक वार्ड में ही यह हालत नहीं है, अधिकतर वार्डों में यही हालत है। छत से टपकते पानी के बीच लोग इलाज करा रहे हैं। कुछ वार्ड में तो स्थिति यह है कि ऊपर से पानी टपक रहा है और नीचे पलंग पर लेटे मरीज छत को निहार रहे हैं। ज्यादा पानी बढ़ने पर वार्ड में मरीजों को एक पलंग से दूसरे पलंग पर शिफ्ट कर दिया जाता है। बताया जाता है कि यहां पर तीन साल पहले ही जिला अस्पताल में नवीन बिल्डिंग का निर्माण हुआ है। करीब 1करोड़ की लागत से यह बिल्डिंग बनी है लेकिन अब छत से टपक रहा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। छत से पानी टपकने के कारण छत पर लगाई गई सीलिंग भी खराब हो गई है। सीलिंग लटक रही है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों को यह परेशानी बताई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा । जिला अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है लेकिन अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी कोई गौर नहीं कर रहे हैं।