Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Aug-2021

शिवपुरी जिले के करैरा से भितरवार के लिए वर्ष 2019 में सीसी सड़क मंजूर हुई थी लेकिन धीमा काम चलने से अभी वर्तमान में सड़क निर्माणाधीन थी। करैरा के बेहगंवा गांव के नजदीक सड़क निर्माण के दौरान ही यहां पर एक लेन सीसी सड़क बन चुकी थी लेकिन बीते दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के बीच डैम से छोड़े गए सिंध नदी के पानी के बाद सीसी सड़क पूरी तरह से पानी में बह गई। नई सीसी सड़क निर्माण के दौरान संबंधित निर्माणकर्ता ठेकेदार द्वारा यहां पर यह भी नहीं देखा गया कि सिंध के पानी की रफ्तार जब बढ़ेगी तो यहां पुलिया का निर्माण न होने से यह सड़क पानी का बहाव कैसे झेल पाएगी। संबंधित ठेकेदार ने सीधे सड़क निर्माण कर दी जिसके कारण जब सिंध नदी का पानी बढ़ा तो नई सीसी सड़क चंद मिनटों में बह गई। बेहगंवा गांव में तेज धार पानी से पूरी सड़क बह गई और गांव की 25 मकानों को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डैम से छोड़े गए तेज पानी के कारण पूरे गांव में पानी घुस गया जिसके कारण 25 से ज्यादा मकानों को नुकसान हुआ है जिन मकानों को नुकसान हुआ है वह परिवार आसमान के नीचे आ गए क्योंकि इनके मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।