Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Aug-2021

शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शहर में अब मगरमच्छ निकल रहे हैं। रिहाईशी इलाकों में मगरमच्छ निकलने के बाद लोग इन्हें पकड़ रहे हैं और यह मगरमच्छ खिलौने भी बन गए हैं। शिवपुरी शहर से लगी नेशनल पार्क की संख्यासागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है और भारी बारिश के बीच शहर के लगे नालो से यह मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं जिसके कारण रिहायशी इलाकों में पहुंचे मगरमच्छों को लोग अपने संसाधनों से पकड़ लेते हैं। इन्हें खिलौना बना रहे हैं।शहर के मीट मार्केट, ठंडी सड़क और अन्य स्थानों पर जब मगरमच्छ निकले तो यहां पर लोगों ने इन मगरमच्छ को अपने संसाधनों से पकड़ लिया और रस्सी से बांध लिया। लोग सेल्फी, वीडियो और फोटो लेते हुए नए-नए नजर आए।