Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Aug-2021

बुधनी नगर के वार्ड नं 10 मे स्थित शमशान घाट में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यह काफी पुराना शमशान घाट है जो नर्मदा नदी किनारे पर स्थित है जहां बुधनी के ही नहीं दूर दूर से भोपाल सहित आसपास क्षेत्र के लोग अंतिम संस्कार करने पंहुचते हैं लेकिन देखरेख के अभाव के चलते घाट पर लगा टीन शेड जर्जर हालत में है जिसकी वजह से बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने आए लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हालाकि नगर परिषद के द्वारा निर्माण कार्य जारी है जो अभी तक अधूरा छोड़ दिया है जिसको लेकर स्थानीय रहवासियों ने मांग की है कि शमशान घाट का निर्माण कार्य जलद ही करवाया जाए जिससे लोगों को तकलीफों का सामना न करना पड़े ।