Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Aug-2021

मेधा पाटकर सहित महिलाओं को प्रशासन ने किया गिरफ्तार खरगोन एबी रोड पर सेंचुरी मिल के बाहर आंदोलन कर रहे श्रमिकों को पुलिस और प्रशासन की ज्यादती सहनी पडी। आंदोलनकारियों को जबर्दस्ती उठाकर वाहनों में भरकर यहां से ले जाया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अनेक महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को पुलिस वाहन में भरकर कसरावद भेजा गया है। हालांकि मिल के बाहर मेधा पाटकर और कुछ महिलाएं अब भी धरने पर बैठी है। मेधा पाटकर और अन्य महिलाओं का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर अत्याचार कर रहा है। पिछले करीब 4 सालों से श्रमिक सेंचुरी मिल के बाहर अपने अधिकारों की मांग को लेकर धरना देकर बैठे थे। प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर मंगलवार को श्रमिकों को जबर्दस्ती धरना स्थल से हटाकर जेल भेज दिया।