Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Aug-2021

सीहोर जिले के इछावर ब्लॉक में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक 22 जुलाई से ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ हैं। हड़ताल का खमियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं। ग्रामीण इलाकों में पंचायतों का कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका हैं। और जिससे लोगों को अपने काम करवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल 13 दिन से जारी है और तब से ही पंचायतों में कामकाज बंद है।