Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Aug-2021

मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 17 संगठनों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।संयुक्त मोर्चा की हड़ताल का मंगलवार को 13 दिन पूरे हुए। 13 वे दिन हड़ताल कर्मियों ने आष्टा जनपद पंचायत से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाहन रैली निकाल कर आष्टा के खेड़ापति मंदिर पहुंच कर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को ज्ञापन सोप कर हनुमान चालीसा का पाठ किया । संयुक्त मोर्चा लागातर 13 वें दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है । संयुक्त मोर्चे के आष्टा ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह मेवाड़ा ने बताया कि संयुक्त मोर्चे के 17 संगठनों ने मिलकर 12 जुलाई को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था ।वही 19 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है लेकिन शासन हमारी सुन नही रहा इसलिए आज हमने मध्यप्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए खेड़ापति हनुमान जी को ज्ञापन सोप हनुमान चालीसा का पाठ किया। दअरसल पिछले 13 दिनों से मध्यप्रदेश ग्रामीण पंचायत विकास विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार द्वारा लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त मोर्च की हड़ताल के चलते आष्टा जनपद पंचायत की तमाम 134 ग्राम पंचायतों में ताले डले होने के कारण इनके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के सभी निर्माण कार्य एवं जनहितकारी योजनाओं के सभी शासकीय काम ठप्प पड़े हुए हैं हड़ताल के चलते पंचायत, जनपद और पंचायतों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे है। संयुक्त मोर्चा नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्य का दबाव कम करने की मांग कर रहा है।वही पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पंचायतों में सचिव, सहायक सचिव नहीं होने से शासकीय योजनाओं के कार्य प्रभावित होने के साथ ही ग्रामीणों को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं। मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान,सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य प्रभारित हो रहे हैं।हड़ताल कर्मियों ने मांगों का निराकरण नहीं होने तक हड़ताल खत्म ना करने की बात कही।