क्षेत्रीय
फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद चर्चाओं में आये कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य ने एक बार फिर सामंतवादी व्यवस्था पर निशाना साधा है। अर्जुन आर्य ने कहा कि शिवराज सरकार में पिछड़ों दलितों के सम्मान की बात करना अपराध हो गया है। अर्जुन ने कहा कि फूलन देवी के सम्मान की बात हो या नेमावर में आदिवासियों को न्याय मांगने की बात हो, सामंतवादियों द्वारा हमें हिन्दू विरोधी करार दे दिया गया। अर्जुन आर्य ने कहा कि आदिवासी वो लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप के साथ मिलकर अकबर के खिलाफ युद्ध लड़ा था।