Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Jul-2021

तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा रायसेन क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बस्तियों के बच्चों एवं उनकी माताओं को कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके साथ ही बस्तियों के बच्चों एवं माताओं को मास्क, सेनेटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है, तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान की अध्यक्ष तृप्ति साहू ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कोरोना के प्रति गरीब एवं मध्यम वर्गीय बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करना है । क्योंकि बिना जागरूकता के कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगो की जान गई है इसका एक कारण जागरूकता न हो पाना, सही तरीको से नियमो का पालन न कर पाना रहा है । इस लिए संस्थान की टीम द्वारा बस्तियों झुग्गी कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम में तृप्ति साहू(अध्यक्ष), शैलजा , सविता, शिवानी रजक मुख्य रूप से शामिल रही