Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Jul-2021

फेसबुक पर कांग्रेस नेता को विवादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया, इस टिप्पणी के विरोध में बुधवार को जय महाराणा क्षत्रिय कल्याण परिषद एवं राजपूत समाज ने थाने पहुुंचकर कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने को लेकर आवेदन सौपा।दरअसल रविवार को क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर फूलन देवी को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट साझा की जो अब विवादो का कारण बन गई, राजपूत समाज के लोगो ने इस पोस्ट पर आपत्ति लेते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट में अर्जुन आर्य ने फूलन देवी को श्रद्धांजलि देते हुए शेरसिंह राणा के प्रति अपशब्दों का उपयोग किया साथ ही क्षत्रिय समाज को लेकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया, इस पोस्ट में राजपूत समाज ही नही बल्कि हिन्दू समाज को भी अपमानित करने का प्रयास किया है, जिसके कारण क्षेत्र के राजपूत समाज के लोगो ने रेहटी थाने पहुंचकर उप निरीक्षक विजय सिंह बेस को आवेदन सौपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।यह बडी संख्या जय महाराणा क्षत्रिय कल्याण परिषद रेहटी एवंम राजपूत समाज के लोग पुहचे थे।