Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Jul-2021

सावन का आज पहला सोमवार है। शाम 4 बजे महाकाल की पहली शाही सवारी निकली। शिप्रा तट से सवारी हरसिद्धि मंदिर पहुंची। यहां हरसिद्धि से मिलने के बाद 5:30 बजे सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंची। यहां पूजन किया गया। अब शाम 7 बजे दर्शनों के लिए फिर द्वार खोल दिए गए। 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले सुबह मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 4 महिलाएं और दो बच्चे भी दब गए। हालांकि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।मंदिर में कोरोना महामारी के कारण सावन महीने में प्री-बुकिंग पर सिर्फ 5,000 लोगों को प्रवेश देना तय हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे तक 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सपरिवार महाकाल की पूजा की।