1 नगर निगम के संभागीय अधिकारियों सहित विभाग प्रमुखों की पगार इस माह खटाई में पड़ सकती है। क्योंकि ड्यूटी के नाम पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही गफलत की शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने सभी विभाग प्रमुख और संभागीय अधिकारियों से उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थति पत्रक सहित कामकाज का ब्योरा 20 जुलाई तक जमा करने कहा था। ये चेतावनी भी दी थी कि यदि तय समय सीमा तक कर्मचारियों का ब्योरा जमा नहीं किया तो अधिकारियों, विभाग प्रमुखों का वेतन भुगतान भी नहीं किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद भी निगम के करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों में से करीब 60 फीसदी ने ही उपस्थति पत्रक जमा किया है। लिहाजा अधिकारियों का वेतन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। 2 जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो गुटों में गुलौआ चौक में झड़प हो गई। एक गुट जहां एबीवीपी से इस्तीफा देने पहुंचा था। वहीं एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री इस्तीफा नहीं ले रहे थे। दोनों गुटों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही वहां सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा की अगुवाई में चार थाने का बल और तीन सीएसपी पहुंच गए। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। सीएसपी गोरखपुर के माध्यम से छात्रों ने अपना इस्तीफा सौंपा। अब ये गुट नया संगठन बनाने की तैयारी में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर महाविद्यालय प्रमुख अभिषेक पांडे की अगुवाई में 20 पदाधिकारी शाम बुधवार शाम 4 बजे के लगभग गुलौआ चौक में एबीवीपी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता मौजूद थे। पर वे इस्तीफा नहीं ले रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। 3 जबलपुर महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कार्यकाल के डेढ़ साल बाद महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें कुल 22 सदस्यों को जगह मिली है। इस कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को जगह मिली है। कुल नौ उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, नौ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में एक भी मुस्लिम जगह नहीं बना पाया। इस कार्यकारिणी में एक वर्ष पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल सिंधिया समर्थक हर्षित सिंघई को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री शरद जैन के बेटे रोहित जैन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूची में सभी को साधने की कोशिश की गई है। जिला कार्यकारिणी में 54 कार्यसमिति सदस्य, 51 विशेष आमंत्रित सदस्य एवं 26 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव की रिश्तेदार अंजू भार्गव को भी उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। राजेश मिश्रा जहां संघ की पसंद से जगह बरकार रखने में सफल रहे। वहीं जय सचदेवा खुद महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के खास बताए जाते हैं। 4 देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के विरोध में शिवसेना मोर्चा खोल दिया है। शहर में आज शिवसेना ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और आगे भी तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी। शिवसेना के शैलेंद्र बारी ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल होता जा रहा है। यदि महंगाई कम करने शीघ्र ही कदम नहीं उठाये गये तो शिवसेना तीखे तेवर अपनाते हुये आंदोलन करेगी। 5 संजीव नगर निवासी रूबी झा नामक एक महिला ने आज आईजी भगवत ङ्क्षसह चौहान को एक आवेदन देकर किरायेदार से मकान बचाने की गुहार लगाई है। श्रीमती झा ने अपने आवेदन बताया कि है कि उनके मकान में एक किरायेदार रहता है जो अपने पटवारी बताता है वह पिछले कुछ दिनों से किराया भी नहीं दे रहा है और मकान भी खाली नहीं कर रहा है। आईजी चौहान ने कहा कि थाना संजीवनी नगर को जाँच करने के लिये कहा जाएगा और फिर कार्रवाई की जाएगी। 6 आयुध निर्माणी खमरिया में आज संघर्ष समिति की ओ एफ के लेबर यूनियन, सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (इंटक), कामगार यूनियन ने सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आज विरोध दिवस मनाया, और गेट नंबर 7 पर जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि केंद्र की सरकार द्वारा आयुध निर्माणीयो को निगमीकरण करने हेतु नया अध्यादेश लेकर आया जिस पर कर्मचारी यदि हड़ताल करता है तो उसे सजा और जुर्माना का प्रावधान है इस निर्णय को कठोर मानते हुए हर वर्ग के सभी संस्थानों के कार्मिकों ने इसकी आलोचना की है एवं इस कानून को इस अध्यादेश को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है। इसी तारतम्य मे आज यूनियन के अरुण दुबे,रामप्रवेश, राकेश शर्मा, आनंद शर्मा, अरनव दासगुप्ता,रुपेश पाठक ,अखिलेश पटेल, अनिल गुप्ता, अमित चौबे ,राकेश रंजन, पुष्पेंद्र सिंह, राजेंद्र गडरिया, धर्मेंद्र रजक शरद अलवाल नेसभी पदाधिकारियों के साथ जमकर नारेबाजी की। 7 कोतवाली थाना अंतर्गत गत देर रात गोपाल विहार में लाखों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पेशे से सुपारी के बड़े कारोबारी अखिलेश अग्रवाल के सूने मकान में चोरों ने देर रात धाबा बोलकर लाखों के कीमती जेवरात पार कर दिए। जिस वक्त यह घटना हुए कारोबारी का पूरा परिवार प्रयागराज अपने बहनोई से मिलने के लिए गए थे। आज सुबह जब घर लौटकर आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी में रखे करीब 2.5 लाख के जेवरात गायब थे। जिसके बाद पीडि़त ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस अब सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है। पीडि़त के घर पर कोई सीसीटीव्ही कैमरा नहीं लगा है। जिसके बाद आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे है। 8 दोस्तों के साथ बरगी डेम घूमने गया एक युवक नहर में डूबा गया। साथ में गए दोस्तों ने उसे नीचे उतरने को मना किया फिर भी युवक नहीं माना। बरगी डेम में डूबे युवक की जानकारी होमगार्ड्स और पुलिस को दी गई। जिसके बाद गोताखोरों की टीम शव को खोजती रही, लेकिन उन्हें कोई सुराग भी नहीं मिला, तो वहीं ग्रामीणों ने सगड़ा से आज सुबह युवक का शव बरामद कर पुलिस को सूचित किया। 9 गांजा तस्करों का गिरोह हर क्षेत्र में फैला है जो नशे का खुलेआम व्यापार कर चाँदी काट रहा है। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार तस्करों के एक शातिर गिरोह को दबोचकर 13 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर, 3 आरोपियों को दबोच लिया।थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवेध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 किलो 500 ग्राम गांजा के जब्त किया गया। 10 बेलबाग पुलिस ने 6 शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी रैकी कर, पूरी योजना के साथ वाहनों का लॉक मास्टर चाबी से अनलॉक कर, टू-व्हीलरों को पल झपकते ही उड़ा लेते थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। जिनसे 17 दुपहिया वाहन जब्त किए गए है।