Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jul-2021

CM जल्द देंगे इस्तीफा ! कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है. हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्कुल सच नहीं है. महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में शनिवार को कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वैंकेया नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने उच्च सदन के सभी नेताओं के साथ बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में राजनीतिक दलों के अलावा समूहों को भी आमंत्रित किया गया है। कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है. लेकिन ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है. ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने खेल गांव में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की है. आयोजकों का कहना है कि वह कोरोना के खतरे को कम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. वैक्सीनेशन न कराना ही एकमात्र महामारी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही कोरोना से जुड़ी गलत जानकारियां 'लोगों को मार रही हैं'। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया ने बाइडेन से कोरोना को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका पर सवाल किया था। बाइडेन ने कहा कि वैक्सीनेशन न कराना ही एकमात्र महामारी है।