Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jul-2021

1 कार लूट की एक अनोखी वारदात सामने आई है। दो लुटेरों ने नागपुर (महाराष्ट्र) से जबलपुर के लिए कार की बुक कराई थी। सात हजार रुपए में बुकिंग हुई थी। आरोपियों ने बीच रास्ते में ड्राइवर को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। उसे जबलपुर के मदनमहल क्षेत्र में उतार कर आरोपी सात हजार रुपए, मोबाइल और पीडि़त की कार ले उड़े। गुरुवार को पीडि़त भटकते-भटकते एसपी कार्यालय पहुंचा और आपबीती सुनाई। मामले में क्राइम ब्रांच और मदनमहल की पुलिस वारदात की तस्दीक करने में जुटी है। 2 पार्टी के आहृवान पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज अंजुमन इस्लामिया स्कूल के सामने जमीन पर लेट गये। प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता जब आसानी से नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें घसीटकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि आंदोलन करने के लिये अनुमति नहंीं ली गई है। 3 भोपाल में हाल ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसंह द्वारा किये गये प्रदर्शन को लेकर उन पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के विेरोध में आज मालवीय चैक पर प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुश्री कौशल्या गोंटिया भी शामिल रहीं। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया। 4 जबलपुर के महंगाई के खिलाफ कॉग्रेस के आदोलन कि शुरुआत कर दी है। आज कार्यकर्ताओं ने दमोह नाका चैराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच पुलिस ने आंदोलन कर रहे कई कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी का कहना है कि आज के दौर ने पेट्रोल,डीजल गैस से लेकर जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा लगाए जा रहे अनावश्यक टेक्स है।इधर पुलिस ने कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी को जायज बताया है। उसका कहना है कि कांग्रेस जहां बिना अनुमति आंदोलन कर रही थी वही इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी नही किया गया। 5 दत्त पेट्रोल पंप के आगे जमीन पर लगे हरे-भरे झाड़ काट दिये गये। जब इस संबंध में लोगों ने आपत्ती उठाई तो पंप के मालिक ने कहा कि नगर निगम से अनुमति लेकर पेड़ काटे जा रहे हैं। जबकि नगर निगम से जानकारी ली गई तो बताया गया कि किसी भी पेड़ को काटने की अनुमति नहीं दी गई है, गौरतलब है कि नगर निगम और उद्यानिकी विभाग इस समय वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। फिलहाल प्लाट मालिक ने हरे पेड़ काटकर अपना काम पूरा कर लिया है। 6 जबलपुर हवाला का केंद्र बना हुआ है। जीआरपी ने गत दिवस हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सवार एक युवक को 30 लाख रुपए के साथ दबोचा। आरोपी बतौर कैरियर ये रकम लेकर निकला था। इसके एवज में उसे दो हजार रुपए मिलते। उसे मुंबई में ये रकम किसी को देने थे। जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही जीआरपी ने 50 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की थी। 7 सिविल जज-2019 परीक्षा में 11 सवालों को लेकर 68 आवेदकों के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा निर्णय दिया है। हाईकोर्ट ने दो रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाई है। कमेटी को दो सप्ताह के अंदर 16 याचिकाओं में उठाए गए 11 समान सहित कुल 20 प्रश्नों के उत्तर को लेकर किए गए चैलेंज पर निर्णय लेना है। इसके बाद यदि ये आवेदक तय मेरिट लिस्ट में आते हैं तो उन्हें भी 13 और 14 अगस्त को आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 8 अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक गिरोह के दो गुर्गों को क्राईम ब्रांच और कटंगी पुलिस ने जाल बिछाकर फांस लिया। दोनों से पुलिस ने दो कट्टे एवं दो कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। कयास लगाए जा रहे है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य प्रदेशों में भी फैला है। लिहाजा पुलिस बारीकी से मामले की जांच में जुटी है। 9 पनागर थाना अंतर्गत देर रात बुढ़ागर में यूपी ढाबा के पास खड़े ट्राला से एक तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक स्टेरिंग में बुरी तरह फंसकर घायल हो गया। जिसके बाद बमुश्किल कटर से स्टेरिंग काटकर, डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ड्राइवर को निकाला जा सके। जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।