Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jul-2021

खाद की किल्लत से किसान परेशान इछावर सीहोर जिले के इछावर ब्लॉक में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इछावर ब्लॉक के ग्राम बोरदी कला सोसायटी में खाद आते ही किसानों की लंबी लाइन लग जाती है। धूप में किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोसायटी में आज सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। सोसायटी में खाद आने की सूचना पर किसान दौड़े चले आए। किसानों का कहना है। कि आपूर्ति लायक खाद नहीं आता है। जिसके कारण कहीं हमे निराश होकर लौटना पड़ता है। इछावर से शिवराजसिंह राजपूत