Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jul-2021

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है,कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों एवं गुंडे बदमाशों की खैर नहीं लेकिन उनके गृह जिले सीहोर के इछावर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गाजीखेड़ी में। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर दस दस हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। इसको लेकर लगभग 1 सप्ताह पहले ग्रामीण ओमप्रकाश वर्मा द्वारा इछावर एसडीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की थी। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आज ग्रामीण ओमप्रकाश वर्मा इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव के पास पहुंचकर शिकायत की ग्रामीण ओमप्रकाश वर्मा का कहना है,मुझे सरपंच सचिव द्वारा धमकाया जा रहा है। और सरपंच सचिव मुझसे अभी भी पैसे की मांग कर रहैं है। ग्राम पंचायत सरपंच सचिव द्वारा मेरे पास ग्राम के लोगों को मेरे पास भेज कर मुझे तरह तरह का लालच भी दिया जा रहा है। और धमकियां भी दी जा रही है। इसी को लेकर आज मैंने एसडीएम इछावर से शिकायत की है। ग्रामीण ओमप्रकाश का कहना है कि सरपंच सचिव की मिलीभगत से मुझ से रिश्वत की मांग की जा रही है। वाइट् विष्णु प्रसाद यादव एसडीएम इछावर वाइट् ग्रामीण ओमप्रकाश