Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Jul-2021

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है । गुरुवार को भोपाल महिला कांग्रेस के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना दिया गया । इस दौरान महिला कांग्रेस के साथ पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक पीसी शर्मा , जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा , महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता धरने में शामिल रहे । विधायक पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी यह लड़ाई प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में लगातार जारी रहेगी और कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई का मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी ।‌