Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Jul-2021

सैनिटाइजर फैक्ट्री में क्राइम ब्रांच की दबिश 1 कोविड काल में अमानक सैनिटाइजर का प्रकरण सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चरगवां क्षेत्र के उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित त्रिकुटा आयुर्वेदिक फैक्ट्री में दबिश दी। यहां टीम को 5 लाख लीटर से अधिक मात्रा में सैनिटाइजर मिला। सैनिटाइजर की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर टीम ने ड्रग विभाग से सैम्पलिंग कराई है। इस पूरी कार्रवाई को रोकने कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं। पुलिस पर भी दबाव बनाया जा रहा है। 2 मां,बाप बच्चो को पाल-पोषकर और पढ़ा लिखकर बड़ा करते है ताकि बच्चे बुढ़ापे का सहारा बने लेकिन यही बच्चे माँ-बाप को तकलीफ देने लगे तो उस माँ-बाप के दिल पर क्या गुजरती होगी ये वही जान सकते है। जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जंहा एक बेटा अपनी बूढी माँ को परेशान करने लगा और पुलिस में उसकी झूटी शिकायते करने लगा। बेटे के ऐसे कार्य से परेशान होकर बूढी माँ ने पुलिस के आला अधिकारीयों से अपने बेटे की शिकायत की है। 3 जबलपुर में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है,हत्या लूट यह सब आम बातें हो गई हैं आलम यह है अब जबलपुर जिले में व्यापारी अपना व्यापार तक अपराधियों के चलते नहीं कर पा रहे हैं ताजा मामला अधारताल थाना के बुधवारी गांव का है जहां पर डुप्लेक्स बना रहे बिल्डर पर अवैध वसूली को लेकर बदमाशों ने पत्थर और बंदूक से फायरिंग कर दी इस घटना में तीन युवकों को गंभीर चोट आई है जिन्हें की निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.. 4 युवती की अस्मत लूटने वाला भाजयुमों नेता एक माह का अरसा बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। भारतीय जनता युवा मोचा के पूर्व महामंत्री शुभांग गोटिया के खिलाफ महिला थाने में 21 जून को छात्रा ने रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोपी तब से फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम का प्रतिवेदन भी तैयार हो चुका है। आरोपी की सेशन और जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है। बुधवार को उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। 5 जबलपुर क्राइम ब्रांच ने माढ़ोताल में दबिश देकर खाद-बीज के गोदाम चल रहे गोरखधंधे को उजागर किया है। रैंगवा पाटन बायपास स्थित इस गोदाम में गुजरात की नामी कंपनी का लेवल लगाकर जैविक खाद की पैकिंग की जा रही थी। यहां बीज भी बड़ी मात्रा में मिली है। आपको बता दें कि ये बीज भी सब स्टैंडर्ड की है। कृषि विभाग ने सैम्पलिंग लेते हुए गोदाम को सील करवा दिया। 6 नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज सुबह-सुबह निजी एम्बुलेंस चालकों ने हंगामा कर दिया। दरअसल मेडिकल प्रबंधन ने वाहन स्टेंड में खड़ी होने वाली एम्बुलेंस को बाहर खदेड़ दिया। मेडिकल प्रबंधन का कहना है कि निजी एम्बुलेंस खड़े होने से अस्पताल और कॉलेज पहुंचने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी के तहत निजी एम्बुलेंस चालकों को अब एम्बुलेंस को मेडिकल के बाहर खड़ी करनी पड़ेगी। इधर चालकों का कहना है कि एम्बुलेंस कहा खड़ी करें, इसका सही स्थान न मेडिकल के अंदर है और ना ही मेडिकल के बाहर। 7 लोकायुक्त जबलपुर ने नरसिंहपुर के खापा पोस्ट धम्मा में एक पटवारी को 3500 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी पटवारी ने किसान से जमीन के नामांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत पीडि़त ने लोकायुक्त में की थी। शिकायत मिलने के बाद तय योजना के तहत लोकायुक्त जबलपुर टीम खापा पोस्ट धम्मा जिला एवं तहसील नरसिंहपुर में धाबा बोलते हुए पटवारी को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ जब दबोचा तो उसके हाथ लाल हो गए। 8 धनवंतरी सुभाष नगर में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल,एक युवक हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर सीढियों से नीचे गिर पड़ा। जिसे आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 9 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार घर-घर, गांव-गांव जाकर काम कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को महिला एवं बाल विकास ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में सहायिका और कार्यकर्ता अब 0 से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चों के माता-पिता को वैक्सीनेशन कराएंगी, जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है। 10 दिल्ली के जालसाजों ने जबलपुर के एक दवा व्यवसायी को 1 करोड़ 40 लाख रुपए की चपत लगा दी। जालसाजों ने दवा व्यवसायी को दो करोड़ की न्यू मॉडल मर्सिडीज1 करोड़ 40 लाखरुपए में दिलाने का झांसा दिया था। इस ठग गिरोह ने देश भर के कई लोगों को इसी तरह की लाखों की चपत लगाई है। व्यवसायी को पैसे देने के बाद भी कार नहीं मिली तो वह जालसाज के बताए पते पर पहुंचा। तब उसकी असलियत सामने आई। मामले में गोरखपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।