Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Jul-2021

देश में लगातार बढ़ रही महँगाई के खिलाफ व पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की हो रही लगातार मूल्यवृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा सिटी के बस स्टैंड पर आज सुबह 11बजे एकत्रित होकर एक रैली तहसील चौराहा तक निकाली गई, रैली में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे थे वही बैलगाड़ी पर बाइक रख व सिर पर गैस टंकी रखकर महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता सोलंकी महिला प्रदेश महासचिव चंचल जादौन, रचना जैन, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, केदार मेवाड़ा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रजा कुरैशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, महंगाई के खिलाफ हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां तहसीलदार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया गया , महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता सोलंकी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा पूछती 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया... हम भाजपा के 7 वर्ष की बात करते हैं भाजपा सरकार में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है महिलाएं एक बार फिर महंगाई के चलते एलपीजी गैस के बजाय चूल्हे पर आ गई है... वहीं लोग वाहनों से चलने के बजाय बैलगाड़ी में साईकिल पर आ गए हैं.... यह भाजपा का 7 वर्ष का विकास है...