Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Jul-2021

शिवपुरी में एक दूल्हा राजा फुल डे्रस के साथ अपनी नवविवाहिता पत्नि के लिए गिफ्ट लेने फुल डे्रस में बाइक पर सवार होकर सराफा मार्केट पहुंच गया। मंगलवार को दूल्हे की फुल डे्रस में शिवा जो शहर के वार्ड 15 फतेहपुर लालमाटी में रहता है सराफा मार्केट में बाइक से आया और पत्नि के लिए यहां पर खरीददारी की। दूल्हे राजा की फुल डे्रस और वह भी बाइक पर सवार होकर आना सराफा मार्केट में चर्चा का विषय बन गया और लोग इस दूल्हे राजा को आकर्षित होकर देखने लगे। शहर के वार्ड 15 फतेहपुर लालमाटी में रहने वाले शिवा ने बताया कि उसकी एक दिन पहले ही शादी हुई है और बारात के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई इसलिए अपनी दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए वह सामान खरीदी करने के लिए दूल्हे की फुल डे्रस में बाजार में खरीददारी करने के लिए आ गया है। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नि को यह सरप्राइज गिफ्ट देनी थी इसलिए बाइक पर ही घर से निकल आया।