1 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसद आरक्षण की संवैधानिकता व 10 फीसद इकोनॉमिक वीकर सेक्शन, ईडब्ल्यूएस आरक्षण की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली समस्त याचिकाओं की एक साथ सुनवाई हुई। इस दौरान सभी पक्षों ने मैराथन बहस की। जोरदार बहस हुई। मुख्य न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक व जस्टिस विजय शुक्ला की युगलपीठ द्वारा पूर्व में 19 मार्च 2019 व 31 जनवरी 2020 को जारी अंतरिम आदेशों को मॉडिफाइड करते हुए व्यवस्था दी गई कि ओबीसी की समस्त भर्ती प्रक्रिया 14 फीसद आरक्षण के हिसाब से की जाएं और ओबीसी का 13 फीसद आरक्षण रिजर्व रखा जाए। 2 लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में चलती ट्रेन से अनार की पेटियां फेक दीं। नासिक से दानापुर जा रही मालगाड़ी से यह लूट पुल नंबर 3 के पास हुई है जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ। यह घटना दानापुर जाने वाली टे्रन की है। आरपीएफ को यह जानकारी डायन 100 के माध्यम से लगी दरअसल पेटियां गिरते देख किसी ने डयाल 100 को सूचना दी थी। आरीपएफ अनार की पेटियों फेंकने वालों का सुराग लगा रही है। संभावना है कि कोई ट्रेन में बिना लगेज बुक किये अनार की पेटियां लाया होगा और उसी ने यह काम किया है। 3 रक्षा मंत्रलय ने केंट भूमि प्रशासन नियम का संशोधित मसौदे का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। रक्षा मंत्रलय से जुड़े विशेषज्ञ इसे बड़े परिवर्तन की दिशा में उठाए गए कदम बता रहे हैं। उनकी मानें तो जबलपुर समेत देश के 62 केंट क्षेत्र में अब केवल बिल्डिंग पर हक रखने वाले लोगों को जमीन पर भी मालिकाना हक मिल सकता है। क्योंकि रक्षा मंत्रलय अंग्रेजों के जमाने के कानून को बदलकर केंट क्षेत्र की जमीन को लेकर एक नया कानून लाने जा रहा है।इसी संबंध में रक्षा मंत्रलय ने संशोधन के गजट का प्रकाशन किया है। वहीं प्रस्तावित मसौदे पर केंट रहवासियों से माह भर में लिखित सुझाव या आपत्ति मांगी गई है। 4 गत दोपहर आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में फायर अलार्म (हूटर) बजने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दरअसल निर्माणी में हूटर बजने के मायने यह होते हैं कि कहीं आग लग गई है, लिहाजा कर्मचारी सर्तक हो जाएं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, ओएफके एफ -2 सेक्शन के आसपास घना काला धूंआ छाया हुआ देखा गया। जिससे यह अंदाज लगाया गया कि उक्त सेक्शन में भीषण आग लग गई है बस नियमानुसार हूटर बजा दिया गया। वहीं कुछ ही देरी में मौके पर दमकल वाहनों के साथ ही महाप्रबंधक सहित तमाम अधिकारी भी जा पहुंचे। लेकिन जब पड़ताल की गई तो धूंए के बादल छाने के पीछे कुछ और ही कारण सामने आया। बताया जाता है कि ओएफके में बनाए जाने वाले स्मोक कैंडल बमों में जो रिजेक्ट हो गए बम हैं। उन्हें बर्निग ग्राउंड में विनिष्टकरण किया जा रहा है। आज सुबह भी वर्निग ग्राउंड में स्मोक कैंडल बमों को जलाया जा रहा था। लेकिन उक्त बमों को जलाने से निकला काला गहरा धूंआ ओएफके के एफ -2 सेक्शन को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया। 5 कार के एयरबैग ने चार युवकों की जिंदगी बचा ली। चारों युवक नरसिंहपुर के बरगी कॉलोनी और बरगी रेल फाटक के पास के रहने वाले हैं। चारों कार एमपी 20 सीए 9718 से बरगी नगर जबलपुर आए थे। यहां बरगी नगर स्थित एक ज्वैलर्स के यहां एसी लगाना था। इसके बाद चारों बरगी डैम घूमने और पार्टी करने चले गए। रात में लौटते समय चरगवां रोड पर बिजौरी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में चली गई। हादसे में चारों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। 6 अधारताल के कंचनपुर शारदा कॉलोनी में एक 65 साल के वृद्ध की लाश घर में मिली है। मृतक के गले में चोट के निशान के साथ उसके कमरे से दो मोबाइल गायब थे। मृतक जीसीएफ का रिटायर कर्मचारी है और अपनी बहन, भांजे-भांजी के साथ रहता था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने देररात मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामले को उजागर कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। 7 नगर निगम का मकान दिलवाने के लिए एक पूर्व पार्षद ने महिला को पहले तो सस्ते आशियाने के सपने दिखाकर 6 लाख की रकम जमा करने को कहा। जिसके बाद पीडि़ता ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की बातों मे विश्वास कर रुपए जमा कर दिए। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस मकान में वह हंसी-खुशी रहने जा रही है, वह तो किसी और का है। जब पीडि़ता ने पूर्व पार्षद से मकान के दस्तावेज मांगे तो वह साफ मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता अब दर-दर की ठोकर खाने विवश है। 8 पन्ना निवासी एक परदेशी युवक से शादी करने के बाद उससे जेवर व कपड़े के लिए सवा लाख रुपए लिए व दुल्हन को लेकर चम्पत हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के गिरोह के 4 आरोपियों को पकड़कर सलाखों में बंद कर दिया गया है। वहीं लुटेरी दुल्हन और उसके भाई का रोल अदा करने वाले उसके पति की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने करीब 58 हजार रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए तीन आरोपियों ने खुद को पुलिस वाला बताया था और दुल्हन को लेकर भाग गए थे। 9 जबलपुर के हनुमान ताल थाना अंतर्गत स्थित नाले में एक अज्ञात लाश देखकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। नाले में जली हुई अवस्था में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी जो कि लगभग 3 दिन पुरानी नजर लगती है। क्षेत्र में उठ रही भयंकर बदबू की वजह से परेशान लोगों ने जबखोज की तब उन्हें नाले में पड़ी हुई लाश नजर आई..... । क्षेत्रीय लोगों ने इस बात की सूचना हनुमानताल थाना पुलिस को दी... 10 ऑटो चालक सालों से वाहन चालकों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। बीच सड़क पर तेज रफ्तार से चलते हुए ऑटो रोक देना, सवारियों को बैठाने के लिए तेज रफ्तार से ऑटो चलाना और भी कई कारण ऐसे हैं, जिससे वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से ही ऑटो चला रहे हैं। वहीं पहले तो पुलिस कुछ कार्रवाई करती थी, लेकिन अब खुली छूट दे दी गई है, जिसके कारण ऑटो चालक और निरंकुश हो गए हैं।